आवश्यक सामग्री (Main Ingredients)
- आलू – 2-3 मीडियम साइज़ के बारीक लम्बे कटे हुए ( पतला काटने से आलू जल्दी पक जायेगे)
- प्याज – 1 छोटा बारीक लम्बा कटा हुआ
- जीरा – 1 टीस्पून
- हींग पाउडर – 1/4 टीस्पून
- धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
- हल्दी – 1/2 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून या फिर स्वादानुसार
- सरसों का तेल – 1 बड़ा स्पून (आप कोई तेल इस्तेमाल कर सकते है पर हमे इस में सरसों का तेल ज्यादा अच्छा लगता है)
- नमक – स्वादानुसार
वैकल्पिक सामग्री (Optional Ingredients)
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई (अगर हरी मिर्च डाल रहे है तो फिर लाल मिर्च पाउडर कम डाले)
- धनिया पत्ती – 1 बड़ा स्पून बारीक कटी हुई
- अमचुर पाउडर – 1/2 टीस्पून
कैसे बनाये आलू की भुजिया (How to make aloo bhujia)
- सबसे पहले आलू, प्याज को बारीक लम्बा लम्बा काटले जैसा की फोटो में दिखाया है| सारे मसाले भी निकाल ले|
- अब एक कड़ाई में तेल लेकर उसे गरम करले| जब तेल गरम हो जाए तब उस में जीरा डाल दे| जब जीरा भुन जाए तब इस में हींग डाल ले| अब इस में कटे हुए आलू भी डाल दे|आलू डालकर अच्छे से मिला ले|
- 3-4 मिनट तक आलू को भून ले| जब आलू थोड़े भुन जाए(जब आलू के किनारे हलके भूरे हो जाए ) तब इस में सारे सूखे मसाले(हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचुर पाउडर, नमक) डाल दे|अब मसालों को मिलाकर आलू को 2-3 मिनट के लिए ढक दे|
- 2 मिनट के बाद खोलकर देखे| अगर आलू 60% हो गये है तो अब इस में प्याज डाल दे और अच्छे से मिलाने के बाद फिर 2-3 मिनट के लिए ढक दे| नोट: आलू को बहुत ज्यादा न चलाए वरना वो टूट कर मैश हो जायेगे|
- अब खोलकर देखे अगर आलू पक गये है तो फिर आपकी आलू की भुजिया तैयार है खाने के लिए|
किसके साथ खाए (Best to eat with)
ये सब्जी पराठो के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगती है| आप चाहे तो इसे ब्रेड के बीच में भरकर सैंडविच भी बना सकते है|
ध्यान देने वाली बातें (Points to remember):
- आलू को पतला काटे ताकि आलू जल्दी पक जाए|
- प्याज डालना या न डालना आपके स्वाद पर निर्भर करता है|
- अगर हरी मिर्च डाल रहे है तो फिर लाल मिर्च पाउडर कम डाले|
- सूखे मसाले डालने से पहले आलू को भूरा होने तक फ्राई कर ले|
Comments
Post a Comment